दुनिया के टॉप 100 परोपकारियों में भारतीयों की चमक टाइम मैगजीन ने पहली बार दुनिया के 100 सबसे बड़े परोपकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को शामिल किया गया है। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के जरिए 2024 में ₹407 करोड़ दान किए थे। इस फाउंडेशन का कार्यक्षेत्र शिक्षा स्वास्थ्य ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण है। इसके अलावा लिस्ट में विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी और जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ का नाम भी शामिल किया गया है। 📈 शेयर बाजार में जोरदार उछाल बुधवार 21 मई को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 82000 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी में 250 अंक की बढ़त के साथ यह 24925 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही जिनमें सनफार्मा M&M नेस्ले HUL और HDFC बैंक शामिल हैं। वहीं निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में तेजी रही। फार्मा हेल्थकेयर और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। 🚆 रेलवे का नया ‘स्वरेल’ एप लॉन्च भारतीय रेलवे ने एंड्रॉएड यूजर्स के लिए ‘स्वरेल’ एप लॉन्च किया है जो टिकट बुकिंग से लेकर लाइव ट्रेन स्टेटस खानपान ऑर्डर और शिकायत निवारण जैसी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। इस एप को CRIS (Centre for Railway Information Systems) द्वारा डेवलप किया गया है। यह एक सुपर एप की तरह काम करेगा जिससे यात्रियों को अलग-अलग एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। 🌐 तुर्किये और अजरबैजान के वीजा आवेदनों में भारी गिरावट पाकिस्तान को समर्थन देने के कारण भारतीय यात्रियों ने तुर्किये और अजरबैजान से दूरी बनानी शुरू कर दी है। वीजा आवेदनों में 42% गिरावट दर्ज की गई है। वीजा प्रोसेसिंग प्लेटफॉर्म एटलिस के अनुसार पिछले 36 घंटे में 60% भारतीय यूजर्स ने वीजा प्रक्रिया अधूरी छोड़ दी। दिल्ली-मुंबई से तुर्किये के वीजा में 53% की गिरावट और टियर-2 शहरों जैसे इंदौर-जयपुर से 20% की गिरावट दर्ज की गई। भारत द्वारा लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया था जिससे यह बहिष्कार शुरू हुआ। 📹 गूगल I/O 2025 में 3D वीडियो और AI फीचर्स का ऐलान गूगल ने अपनी सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 में नया वीडियो कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म ‘गूगल बीम’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म 2D वीडियो को रियलिस्टिक 3D रेंडरिंग में बदलेगा। इवेंट 20 मई से अमेरिका के माउंटेन व्यू में शुरू हुआ और यह 4 दिन चलेगा। इस बार इवेंट का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर है। साथ ही गूगल सर्च में भी अब AI-पावर्ड रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। 🚘 बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO ओपन वाहनों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक 23 मई तक इसमें निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम निवेश ₹14940 रखा गया है। कंपनी डीजल-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए कंपोनेंट बनाती है। IPO के जरिए कंपनी 2150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है और 23.89 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। इसके शेयर 28 मई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।