भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए पाकिस्तान की ओर से LoC के पास पुंछ सेक्टर में बीती रात से गोलाबारी जारी है। इससे पहले पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन्स-मिसाइल मार गिराईं। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारत ने LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं। इसके अलावा भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पठानकोट में पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया। इसे भी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की गुरुवार को 90 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। राजस्थान में श्रीगंगानगर बीकानेर जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द करने और सीमा सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राफेल गिराने पर बोले विदेश सचिव- समय आने पर बताएंगे मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बरसात के चलते तापमान में गिरावट हुई। साथ ही अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश का मौसम बने रहने के आसार है। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में कुछ ही जिलों में बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर दिल्ली पंजाब और हरियाणा में आज भी बादल और बरसात होगी। जज कैश केस CJI ने PM-राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच तीन जजों वाली कमेटी कर रही है। इस रिपोर्ट के साथ जस्टिस वर्मा का जवाब भी भेजा गया है। 16 मार्च को जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले के बाहर भी सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों को 500-500 रुपए के अधजले नोट मिले थे। सफाईकर्मियों ने बताया कि 4-5 दिन पहले भी हमें ऐसे नोट मिले थे। ये नोट सफाई के दौरान सड़क पर पत्तों में पड़े हुए थे। पानी विवाद बढ़ा BBMB पंजाब के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा हरियाणा और पंजाब में पानी के विवाद के बीच भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने पंजाब सरकार के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। BBMB ने दावा किया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पंजाब पुलिस ने भाखड़ा से पानी नहीं छोड़ने दिया। याचिका में पंजाब के मुख्य सचिव DGP और कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस पर BBMB के अधिकारियों को बंधक बनाने में शामिल होने का आरोप लगाया। हाईकोर्ट में कल इस मामले में सुनवाई होगी। शशि थरूर ने फिर मोदी सरकार की तारीफ की कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर मोदी सरकार की तारीफ की है। थरूर ने भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर की गई प्रेस ब्रीफिंग को पाकिस्तान और दुनिया के लिए मजबूत संदेश बताया है।उन्होंने कहा कि प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रांत मिसरी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि यह लड़ाई हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की एकता है।उन्होंने कहा ‘हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन अगर पाकिस्तान उकसाएगा तो भारत तैयार है।’ दुनिया भर में बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा बढ़ी भारत में 2023 में 30 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां और 13 प्रतिशत लड़के 18 साल की उम्र से पहले यौन हिंसा का शिकार हुए। द लैंसेट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक 1990 से 2023 के बीच की गई एक स्टडी में पाया गया कि दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। इसमें यह सामने आया कि लड़कियों के साथ सबसे ज्यादा यौन हिंसा साउथ एशिया में होती है। जैसे बांग्लादेश में 9.3% लड़कियों के प्रति हिंसा होती है जबकि भारत में यह आंकड़ा 30.8% तक है। दुनिया भर में औसतन हर 5 में से 1 लड़की और हर 7 में से 1 लड़का 18 साल की उम्र से पहले यौन हिंसा का शिकार होता है। अमेरिका बोला- भारत-पाक टकराव में हमारा कोई काम नहीं भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को संघर्ष बढ़ गया। पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन्स-मिसाइल मार गिराईं।इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए कह रहे हैं। वेंस ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते हैं।इधर पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसने वाले भारत के 25 ड्रोन मार गिराए हैं। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने कराची और लाहौर जैसे शहरों को निशाना बनाया। उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप बने वेटिकन में पैपल कॉन्क्लेव के दूसरे दिन नए पोप का चयन हो गया। 69 साल के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुन लिया गया है। वो अमेरिका से पोप बनने वाले पहले कार्डिनल हैं। उन्होंने अपने लिए पोप लियो-14 नाम चुना है। 133 कार्डिनल्स ने वोटिंग के जरिए दो-तिहाई बहुमत (89 वोट) से उन्हें पोप चुना। 1900 के बाद से यह पांचवां मौका है जब नए पोप को दो दिनों में चुन लिया गया। पाकिस्तानी PM शहबाज ने तुर्किए के राष्ट्रपति को भाई कहा पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन को ‘भाई’ कहा है और भारत के खिलाफ साथ देने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के लिए कठिन समय है।