Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Apr-2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित दावड़ा कॉलोनी में ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया तथा परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायक राजेश मूणत एवं सुनील सोनी भी उपस्थित थे। : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है। इस अभियान के दौरान जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अब तक के सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने रणभूमि में डटे जवानों के साहस और संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन की स्थिति की जानकारी उन्होंने अधिकारियों से लेकर स्वयं प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर चल रहे इस बड़े अभियान में हमारे वीर जवान 44 डिग्री सेल्सियस की प्रचंड गर्मी जल संकट और छांवहीन कठिन परिस्थितियों के बीच भी पूरी दृढ़ता से डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों के शौर्य पराक्रम और… छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बड़े नेताओं को घेर लिया है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रदेश नक्सलवाद के अंत की ओर बढ़ रहा है लेकिन कुछ राजनीतिक दल माओवाद को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक तेलंगाना की पार्टी ऑपरेशन रोकने की अपील कर रही है जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि ऑपरेशन नहीं रुकेगा और मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ पूरी तरह नक्सल मुक्त होगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले को लेकर देश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस जहां सुरक्षा चूक को लेकर केंद्र पर निशाना साध रही है वहीं भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं के बयानों को गैरजिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान में दोहराए जाते हैं। पाकिस्तानी मंत्री ने भी बघेल के बयान का हवाला देकर छत्तीसगढ़ में आंतरिक आतंकवाद की बात कही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों विभागवार समीक्षा बैठकों में जुटे हैं जहां वे योजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे योजनाओं की दिशा और स्थिति स्पष्ट हो रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा की जिसमें शहरी विकास और नई योजनाओं पर चर्चा हुई।