Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Apr-2025

श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में २७ टूरिस्टों की मौत हो गई व कई लोग घायल हुए है। पहलगाम में हुई इस आतंकी घटना के बाद से देश के लोग आक्रोशित है। इस घटना के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पीजी कॉलेज से रैली निकालकर आम्बेडकर चौक में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान उन्होंने आतंकवादियों को शीघ्र फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग की गई है। पुतला दहन के दौरान अभाविप के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। नगर मुख्यालय के मोती उद्यान के सामने बनी सीसी सडक़ पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह सडक़ जांच में गुणवत्ताहीन पाई गई थी। जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व गौरव पथ में कोतवाली थाना से मोती गार्डन तक करीब 900 मीटर सीसी सडक़ का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया गया था। 96 लाख 57 हजार रुपए की लागत से बनी यह सडक़ महज एक वर्ष में ही उखडऩे लगी थी। कलेक्टर मृणाल मीना ने इस स्वत: संज्ञान में लेते हुए बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी को जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर दिसबंर 2024 में एसडीएम गोपाल सोनी ने इसकी जांच की थी। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा था। जांच में इस सडक़ का निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया था। इसके बाद सिवनी से चार सदस्यीय अधिकारियों के दल ने भी सीसी सडक़ के गुणवत्ता की जांच की थी। इस जांच में भी सडक़ का निर्माण कार्य मानकों के अनुरुप नहीं पाया गया था। जिसके बाद कलेक्टर ने इस सडक़ के पुन: निर्माण के निर्देश दिए थे। लोक निर्माण विभाग के निर्देश पर ठेकेदार ने सीसी सडक़ पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहगांव के वनग्राम सावरझोड़ी में प्रशासन ने नल-जल योजना को शुरु करवा दिया है। योजना के शुरु होने से ग्रामीणों ने राहत की सास ली है। जानकारी के अनुसार वनग्राम सावरझोड़ी में भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया था। गांव में नल-जल योजना बंद पड़ी हुई थी। ग्रामीण खेत में बने झिरिया से अपनी प्यास बुझा रहे थे। पानी लाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। एक किलोमीटर दूर से ढो कर पानी लाना पड़ता था। मीडिया में मामला आने के बाद प्रशासन ने इसकी सुध ली। गांव की नल-जल योजना को शुरु कराया है। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। संविदा कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की नई एचआर पॉलिसी का विरोध जता रहे हैं। इधर हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम टीबी और वायरल बीमारियों की दवाओं का वितरण रुक गया है। गर्भवती और धात्री महिलाओं की जांच तथा एनसीडी स्क्रीनिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार के अनुसार वर्ष 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं दी थी। लेकिन नई पॉलिसी में ईएल सीएल और मेडिकल सुविधाएं वापस ले ली गई हैं। नीति में सेवा समाप्ति के लिए अप्रैजल सिस्टम लागू किया गया है। अनुकंपा नियुक्ति को भी सशर्त कर दिया गया है। कर्मचारी की मृत्यु पर एक निश्चित राशि के बाद उसके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलेगी। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। संविदा कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की नई एचआर पॉलिसी का विरोध जता रहे हैं। इधर हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम टीबी और वायरल बीमारियों की दवाओं का वितरण रुक गया है। गर्भवती और धात्री महिलाओं की जांच तथा एनसीडी स्क्रीनिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार के अनुसार वर्ष 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं दी थी। लेकिन नई पॉलिसी में ईएल सीएल और मेडिकल सुविधाएं वापस ले ली गई हैं। नीति में सेवा समाप्ति के लिए अप्रैजल सिस्टम लागू किया गया है। अनुकंपा नियुक्ति को भी सशर्त कर दिया गया है। कर्मचारी की मृत्यु पर एक निश्चित राशि के बाद उसके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलेगी। जिले में युवा कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए पर्यवेक्षकों की टीम बालाघाट पहुंची। इस दौरान स्थानीय सर्किट हाऊस में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पर्यवेक्षक आशीष चौहान ने बताया कि आगामी २७ अप्रैल से युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिसमें ६ मई तक नामांकन भरा जाएगा। इस चुनावी प्रक्रिया में १८ वर्ष की उम्र से लेकर ३५ वर्ष तक के युवा साथी अपने नामांकन डिजिटल प्रक्रिया से भर सकते है। जिसके बाद दो दिनों तक स्कूटनी व संशोधन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद ११ मई को नामांकन भरने वालों के नाम की सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद १४ मई से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और पूरे चार माह की प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष जिलाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों की लिस्ट जारी की जाएगी।