Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
22-Feb-2025

1. आदर जैन और आलेखा आडवाणी की भव्य हिंदू शादी 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में राज कपूर के नाती आदर जैन ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आलीशान हिंदू शादी में आलेखा आडवाणी से विवाह बंधन में बंध गए। समारोह में बॉलीवुड की चमकदार हस्तियों – करीना कपूर रणबीर कपूर आलिया भट्ट रेखा करिश्मा कपूर सैफ अली खान नीतू कपूर रिद्धिमा कपूर साहनी रणधीर कपूर और बबीता समेत कई नामी चेहरों की मौजूदगी रही। आदर ने क्रीम कलर की शेरवानी और आलेखा ने ट्रेडिशनल लाल-गोल्ड लहंगा में अपनी खूबसूरती बिखेरी जबकि रणबीर-आलिया का मज़ेदार वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें रणबीर ने पैपराजी को हंसी-मजाक में “पागल” कह दिया। 2. नरगिस फाखरी की सीक्रेट शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने लॉस एंजेल्स में अपने लंबे समय से साथी टोनी बेग से निजी समारोह में शादी कर ली। इस इंटिमेट वेडिंग में केवल परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरों में कई मंजिला केक पर “हैप्पी मैरिज” और कपल के नाम के पहले अक्षर सजाए गए दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस खास मौके पर कैमरे से बचने का विशेष ध्यान रखा गया। 3. भारतीय सिनेमा का जलवा – एकेडमी म्यूजियम में प्रदर्शनी लॉस एंजेल्स में स्थित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में फिल्म निर्माता शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर द्वारा क्यूरेटेड इमोशन इन कलर: ए केलिडोस्कोप ऑफ इंडियन सिनेमा नामक प्रदर्शनी का आयोजन 7 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक होगा। इस प्रदर्शनी में मदर इंडिया से देवदास तक की 12 प्रतिष्ठित भारतीय फिल्मों को शामिल कर भारतीय सिनेमा की विभिन्न शैलियों को विश्व पटल पर पेश करने का प्रयास किया जा रहा है। 4. सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की टिप्पणी फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नेगेटिविटी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि लोग सेलेब्स की ऑनलाइन एक्टिविटीज देखकर जल्दबाजी में अपना जजमेंट पास कर देते हैं। प्रीति ने यह भी बताया कि यदि आप पीएम की तारीफ करते हैं तो आपको ‘भक्त’ और ‘अंधभक्त’ का टैग मिल जाता है। उन्होंने हम सब से असली बने रहने और एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार करने की अपील की। 5 छपरियों का त्योहार कहकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया फिल्म डायरेक्टर फराह खान के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर इंफ्लुएंसर विकास पाठक द्वारा खार पुलिस स्टेशन में क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि 20 फरवरी 2025 को पॉपुलर टीवी शो सेलिब्रेटी मास्टरशेफ में फराह खान ने होली के त्योहार को छपरियों का त्योहार कहकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया जबकि आमतौर पर छपरी शब्द का उपयोग अपमानजनक रूप में किया जाता है। विकास पाठक के वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख का कहना है कि इस कथन से समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँची है। मामले की जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर इसे अपडेट किया जाएगा।