अंतर्राष्ट्रीय
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है ये 24630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।