Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
24-Sep-2024

क्यों खराब हुई दीपिका पादुकोण की हालत! रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसी महीने की शुरुआत में बेटी को जन्म दिया है। अब दीपिका ने बताया है कि मां बनने के बाद उनकी हालत कैसी है। दीपिका ने अपने पोस्ट के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि नए बच्चों को पालने उन्हें फीड कराने में मांओं को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आलिया भट्ट या ऐश्वर्या राय? कौन रहा आगे एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय दोनों ही पेरिस फैशन वीक में जलवे बिखेरने पहुंची हैं। आलिया और ऐश्वर्या राय दोनों ही पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। दोनों का स्टाइलिश अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। ऐश्वर्या राय सालों से इस फैशन शो का हिस्सा बनती रही हैं लेकिन आलिया भट्ट के लिए ये अभी नया है। लापता लेडीज जाएगी ऑस्कर आया आमिर खान का रिएक्शन आमिर खान प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन में बनी लापता लेडीज को ऑस्कर में एंट्री मिलने पर आमिर खान ने कहा- हम सभी इस खबर से बहुत खुश हैं। मुझे किरण और उनकी पूरी टीम पर बहुत गर्व है। उम्मीद है कि लापता लेडीज अकादमी के सदस्यों का दिल जीत सकेंगी। कोरियोग्राफर जानी मास्टर दुष्कर्म मामले में अल्लू अर्जुन का हाथ? कोरियोग्राफर जानी मास्टर केस में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी उछाला जा रहा था। दावा किया जा रहा था कि वो जानी मास्टर को सपोर्ट कर रहे हैं। फिलहाल अब इस मामले पर पुष्पा के मेकर्स ने सफाई दी है। हालांकि निर्माता में इन सभी तरह के आरोपी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। Swara Bhasker ने सेलिब्रेट किया बेटी का पहला बर्थडे बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की बेटी बीते दिन 1 साल की हो गई। स्वरा ने अपने पति फहद संग अपनी लाड़ली का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की पहली जन्मदिन की पार्टी की तस्वीर शेयर की है.हालांकि एक्ट्रेस ने हर तस्वीर में बेटी के चेहरे को फ्लावर इमोजी से छिपाया हुआ है।