Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Jul-2024

जबलपुर का अधारताल क्षेत्र एक बार फिर बम के धमाके से दहल गया। गुरुवार को शमीम कबाड़ी के कबाडख़ाने की तरह एक बार फिर एक कबाड़ी के कबाडख़ाने में ब्लास्ट हो गया।घटना आधारताल इंडस्ट्रियल एरिया की है।कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट से कर्मचारी राजा चौधरी की मौत हो गई। ब्लास्ट की सूचना पर एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर बम स्क्वॉड के साथ पहुंचा।एसपी आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक गोदाम मालिक कपिल जैन और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबलपुर के मक्का नगर में एक तरफ मोहर्रम के ताजिया निकल रहे थे वहीं दूसरी ओर हत्‍या कर दी गई। मारने वाले दानों युवकों से पुरानी रंजिश बताई जाती है। घर वालों ने बताया कि अरहान ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा दी थी। वहीं रांझी में मंगलवार रात चाकूबाजी और ओमती मे मारपीट की वारदातें हो गईं। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत जबलपुर में 18.07.2024 से दिनांक 31.08.2024 तक प्रदेश राजस्व महाअभियान के दौरान निम्नलिखित गतिविधियाँ चलाई जायेंगीं. इनमे राजस्व न्यायालय का निरीक्षण पूर्व आदेशों का खसरा और नक़्शा में अमल नामान्तरण बँटवारा सीमांकन PM-किसान सैचुरेशन शामिल है.जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सभी से अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया है. जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण विजय का ऐतिहासिक प्रदर्शन कार्यकर्ता का समर्पण और जनता का समर्थन पर जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी वार्डो के भाजपा कार्यकर्ताओ को एक पेड़ माँ के नाम पर लगाने का आग्रह किया गया है ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा को विश्वविद्यालय के कुलगुरुओ का सम्मान किया जाएगा इसकी तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा की गई।