Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
22-Apr-2024

आयुष शर्मा ने खोला राज बताया क्यों की अर्पिता से शादी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘रुसलान’ 26 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर आयुष शर्मा चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान लेकर कई सारी बातें की है. आयुष ने दुख जताते हुए कहा- सोशल मीडिया पर मेरे बारे में कई अनगिनत बातें कही जाती हैं. लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैंने अर्पिता से सिर्फ पैसे और फेमस होने के लिए शादी की है. इतना ही मेरे पर अक्सर बॉलीवुड में ब्रेक पाने के लिए शादी करने का आरोप लगाया गया है. जब मेरी शादी हुई तो मैंने सलमान खान से कहा था कि मैं एक्टिंग नहीं करना चाहता. जिस पर सलमान भाई ने कहा था- बेटा तुम्हारी ट्रेनिंग अच्छी नहीं है मैं तुम्हें ट्रेनिंग दूंगा.’ अदा शर्मा की ये अदा देख हो जाएंगे हैरान दिखाया अतरंगी अवतार अदा शर्मा इसी महीने मार्च में रिलीज हुई फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी को लेकर चर्चा में रहीं। हालांकि ये फिल्म उनकी पिछली फिल्म द केरल स्टोरी की तरह कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म की वजह से खूब वाहवाही मिली थी। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें आप भी उनका स्टाइलिश अंदाज देखकर चौंक जाएंगे। आमतौर पर एक्ट्रेसेज लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी पहने पोज देती नजर आती हैं। लेकिन अदा ने तो सोना-चांदी या डायमंड की ज्वेलरी नहीं बल्कि वो इस दौरान प्याज -लहसुन से बनी ज्वेलरी पहने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आतिफ असलम के कॉन्सर्ट में महिला के किया कुछ ऐसा सिंगर SHOCKED आतिफ असलम की दुनिया भर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के गाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी बहुत पसंद किए जाते हैं। हाल ही में आतिफ असलम का एक वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से वह खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। वायरल वीडियो में आतिफ असलम की लेडी फैन सिक्योरिटी तोड़ स्टेज पर आकर फूट-फूट कर रोता नजर आईं जिसके बाद सिंगर ने फैन को चुप करते हुए उसे गले भी लगा लिया। वहीं वह लेडी फैन उन्हें छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थी। कपिल शर्मा शो की इस हॉट एक्ट्रेस की KKK14 में एंट्री खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन 14 के आगाज के बीच शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। केकेके 14 की इस लिस्ट में अब दो और पॉपुलर स्टार्स का नाम जुड़ गया है। कपिल शर्मा शो की एक हॉट एक्ट्रेस को शो के लिए अप्रोच किया गया है। सुमोना चक्रवर्ती कंटेस्टेंट्स के लिस्ट में शामिल होने वाला नया नाम है. वह द कपिल शर्मा शो में कपिल को पत्नी के किरदार में नजर आईं है। इसके अलावा अदिति शर्मा का नाम भी सामने आया है। एक्ट्रेस ये जादू है जिन का और रब से दुआ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। Abhay Deol को ये क्या हुआ? एक्टर का चेहरा पड़ा नीला जिंदगी न मिलेगी दोबारा एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका चेहरा नीला पड़ा नजर आ रहा है। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद कुछ फैंस चौंक गए है। अभय देओल अपकंमिंग फिल्म बन टिक्की की तैयारी में जुटे हैं। इस मूवी के लिए उन्होंने अपने मेकअप की झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा मेरी फिल्म बन टिक्की के लिए फेस पेंट। यह आउट ऑफ हैंड हो रहा है!