बचाओ दोस्तों! अखिर किस बात से परेशान हुए रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावरपैक्ड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। एक्टर अपने पापा बनने की जर्नी के बीच काम में भी लगे हुए हैं। हाल में ही एक्टर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के शोस्टॉपर बने थे। इस दौरान रणवीर सिंह के कई वीडियो सामने आए जो काफी वायरल हुए। समें दावा किया गया कि अभिनेता ने कांग्रेस पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट मांगे हैं। हाल में ही एक्टर डीपफेक का शिकार भी हुए और इसी पर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने लिखा है डीपफेक से बचाओ दोस्तों। राजकुमार राव ने सर्जरी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी राजकुमार राव की हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें उनका फेस और चीन तोड़ा अलग लग रहा था.फोटो ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया था कि क्या राजकुमार ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए। अपनी वायरल तस्वीर की सच्चाई बताई है। उन्होंने वायरल फोटो को फर्जी बताया और कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग इस तरह की अफवाह उड़ा रहे हैं। कार्तिक आर्यन की को-स्टार ने ने गुपचुप रचाई शादी 2020 में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की लव आज कल में अपनी मासूमियत खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से कई दिलों को चुराने वाली एक्ट्रेस आरुषि शर्मा कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत संग शादी के बंधन में बंधी हैं। इस सीक्रेट वेडिंग में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। दूल्हा और दुल्हन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अजय देवगन के अंदाज में दिखीं दीपिका पादुकोण पॉपुलर खूबसूरत और टैलेंटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही बड़े धमाके के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस खुद को पूरी तरह से रोहित शेट्टी की फिल्म सिघम अगेन के लिए तैयार कर चुकी हैं। इन दिनों वो फिल्म की शूटिंग में लगी हुई हैं वो भी अपने प्रेग्नेंसी फेज के बीच। हाल में ही फिल्म मेकर्स ने उनके धमाकेदार लुक से तो पर्दा उठाया है। रोहित शेट्टी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में दीपिका पादुकोण अजय देवगन की तरह ही सिंघम का आइकॉनिक एक्शन कर रही हैं।दीपिका पादुकोण का ये अंदाज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और लोग उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं। आखिर कैसे टूटा दिव्यांका त्रिपाठी का हाथ पति विवेक दहिया ने बताई असल वजह बीते दिन अचानक खबरें आईं कि दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। इसके चलते दिव्यांका के पति का शो अचानक ही रद्द कर दिया गया। सामने आते ही ये खबरें वायरल होने लगी। दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस हैरान-परेशान हो गए। हालाँकि अब उनके पति विवेक दहिया विवेक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक और नोट लिखा जिसमें उन्होंने अपनी वाइफ दिव्यांका के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया दिव्यांका ठीक होने की राह पर हैं। कल शाम एक दुर्घटना में वह ऊंचाई से गिर गईं जिसके कारण उनकी बांह की दोनों हड्डियां टूट गईं और उन्हें तत्काल सर्जरी की सलाह दी गई।