श्रीदेवी की बायोपिक पर बोनी कपूर की प्रतिक्रिया निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में है। एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को लेकर बात की है। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना पर भी चर्चा की है। बोनी कपूर ने कहा- श्री देवी बेहद निजी इंसान थीं और उनकी जिंदगी निजी ही रहनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होगा। जब तक मैं जीवित हूं तब तक तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। श्रीदेवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। उन्होंने अपने करियर में चांदनी इंग्लिश-विंग्लिश जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2018 में 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था. दीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास एकेडमी अवॉर्ड्स ने शेयर किया स्पेशल वीडियो दीपिका पादुकोण के साथ-साथ उनके फैंस को भी बहुत शानदार सरप्राइज मिला है। द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज पर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर बाजीराव मस्तानी का दीवानी मस्तानी गाने का म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में जल्दी ही पिता बनने वाले रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है। दीपिका पादुकोण के पति के अलावा उनके फैंस ने भी रिएक्ट करते हुए ऑस्कर को धन्यवाद दिया। तापसी पन्नू की संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड-बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए से शादी कर ली है। बुधवार को ही उनकी शादी का वीडियो सामने आया जिसमें एक्ट्रेस की ब्राइडल एंट्री देखने को मिली। इस वीडियो को वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद अब उनकी संगीत सेरेमनी के वीडियो सामने आए हैं । पहले वीडियो में तापसी अपनी बहन शगुन के साथ डांस कर रही हैं। दोनों दिल ले गई ले गई... पर ताल से ताल मिलाती दिख रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में तापसी पन्नू मैथियास के साथ एक रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। दोनों सालसा करते नजर आ रहे हैं. मृणाल ठाकुर की सादगी के दीवाने हैं विजय देवरकोंडा विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म फैमिली का लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। विजय देवरकोंडा स्टारर फैमिली 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। रश्मिका मंधाना को लेकर चर्चा में रहने वाले विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में अपनी सह-कलाकार मृणाल ठाकुर की जमकाए तारीफ की है. उन्होंने कहा मैं कई बार मृणाल ठाकुर से ये भी कह चुका हूं कि उनका चेहरे उनके लिए वरदान है। उनकी नाक होंठ और आंखों का तेज जो बिना बोले भी बहुत कुछ बोल जाती हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। शाहरुख खान ने फिर जीता फैंस का दिल अभिनेता शाहरुख खान अपने शानदार अभिनय के अलावा विनम्र व्यवहार के लिए भी मशहूर हैं। उनके सह-कलाकार कई बार किंग खान की तारीफ कर चुके हैं।आईपीएल मैच के बाद एक बार फिर शाहरुख़ की दरियादिली देखने को मिली है। शाहरुख़ की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हरा दिया था। जबकि मैच के बाद शाहरुख खान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का हौसला बढ़ाते दिखे। इस दौरान उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। इसका वीडियो आईपीएल ने साझा किया है।