हुक्का पार्लर रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी मंगलवार रात मुंबई पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी समेत 13 अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन सभी को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रणबीर कपूर ने रामायण फिल्म की तैयारी शुरू की रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में रणबीर के जिम ट्रेनर ने एक फोटो शेयर की है जिसमें रणबीर हेडस्टैंड करते दिख रहे हैं। राम चरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं जिन पर अपने पिता का स्टारडम हावी नहीं हुआ और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म RRR से राम चरण ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। उन पर फिल्माया गए गाने नाटू नाटू ने 2023 में ऑस्कर जीता था। करीना कपूर और सैफ अली खान ने मनाई छुट्टियां करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों तंजानिया में वेकेशन मना रहे हैं। ऐसे में करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में करीना कपूर पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों- तैमूर और जेह के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में सैफ और करीना एक-दूसरे के गले लगते दिखाई दे रहे हैं। उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री की जीत असित मोदी के खिलाफ दायर केस में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री की जीत हुई है। असित मोदी को जेनिफर का सारा बकाया चुकाने और 5 लाख रुपए जुर्माना भरने का निर्देश मिला है। खुद जेनिफर ने इस बात की पुष्टि की है। जेनिफर ने कहा कि फैसला फरवरी में ही आ गया था लेकिन उन्हें मीडिया में यह बात शेयर करने से मना किया गया था।