Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
15-Mar-2024

बॉलीवुड का आलिया भट्ट पर 1000 करोड़ का दांव आलिया भट्ट 15 मार्च को 31 साल की हो चुकी हैं। 12 साल के एक्टिंग करियर में आलिया ने करीब 16 फिल्मों में लीड रोल निभाया है जिसमें से 12 हिट 2 फ्लॉप और 2 एवरेज रहीं हैं। उनकी चार अपकमिंग फिल्मों पर तकरीबन 1000 करोड़ का दांव लगा है। इन फिल्मों में जिगरा लव एंड वॉर जी ले जरा और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। रणबीर कपूर ने मुंबई के ताज में रखी पार्टी बीती रात रणबीर कपूर ने वाइफ आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी रखी। ये पार्टी मुंबई के ताज होटल में हुई। इस मौके पर रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ दिखे। वहीं आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भी नजर आए। डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सत्या सरकार और रक्तचरित्र जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गुरुवार दोपहर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी। राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि वो आंध्र प्रदेश के पीठापुरम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण भी इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच अब सियासी मुकाबला देखने को मिल सकता है। द क्रिएटर सृजनहार के खिलाफ बजरंग दल का मोर्चा अहमदाबाद के एक मल्टीप्लेक्स में आने वाली फिल्म द क्रिएटर- सृजनहार के खिलाफ बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। फिल्म के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी ने कहा- हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि दुनिया बदल सकती है मैं किसी भी खतरे से डरने वाला नहीं हूं अपने धर्म से प्यार करो मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है. प्रियंका चोपड़ा की घर वापसी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ गुरूवार को भारत आयी है. प्रियंका को अपनी बेटी को पैपराजी की ओर हाथ हिलाते हुए भी देखा गया. इससे पहले प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती के साथ एक सेल्फी शेयर की थी.फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा था मुंबई मेरी जान. ये रहा. प्रियंका चोपड़ा के मुंबई में एक बुलगारी इवेंट में शामिल हो सकती है वह BLACKPINK की ऐनी हैथवे ज़ेंडया और लिसा के साथ लक्जरी ज्वैलरी ब्रांड की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर भी हैं.