Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
09-Mar-2024

बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर हरियाणा में FIR हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर व यूट्यूबर एल्विश यादव विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने एक यूट्यूबर को बुरी तरह पीटा। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एल्विश अपने दोस्तों के साथ यूट्यूबर से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। उसे जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारे। उसके कपड़े भी उतर गए। मिस वर्ल्ड-2023 में दिखेगा मेक इन इंडिया इंपैक्ट दुनियाभर की 112 कंटेस्टेंट्स के बीच 71वें मिस वर्ल्ड 2023 का फिनाले आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। फिनाले सेंटर के जैस्मिन हॉलवे में आयोजित किया जाएगा जहां एक साथ 25 हजार लोगों के बैठने की सुविधा है। वहीं फिनाले को 100 देशों में लाइव टेलीकास्ट किया जाने वाला है सिद्धांत चतुर्वेदी ने ठुकरा दिया था ‘ब्रह्मास्त्र’ का ऑफर बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने 2019 में फिल्म ‘गली बॉय’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालिया इंटरव्यू में सिद्धांत ने खुलासा किया कि उन्हें रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1’ ऑफर हुई थी। सिद्धांत ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद उन्हें कई कास्टिंग प्रोफेशनल्स का क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा था। खूबसूरत गाउन पहने इवेंट में शामिल हुईं सारा अली खान बीती रात मुंबई में FEF इंडिया फैशन अवॉर्ड हुआ। फैशन इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। सारा अली खान इवेंट में डिजाइनर गाउन पहने शामिल हुईं। उनकी गाउन पर बारीक वर्क किया गया था। वहीं इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप और हेयर बन से अपना लुक कंप्लीट किया था। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।