Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
26-Feb-2024

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। परिवार ने बयान में कहा बहुत भारी मन से हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं। पंकज उधास पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे जहां सोमवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।