Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
17-Feb-2024

ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं श्रद्धा कपूर श्रद्धा कपूर शुक्रवार को अपने परिवार के साथ नजर आईं। दरअसल 16 फरवरी को प्रसिद्ध वीणावादक पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे की जन्मतिथि थी। इस मौके पर उनका पूरा परिवार एक फंक्शन का हिस्सा बने। फंक्शन में श्रद्धा कपूर पद्मिनी कोल्हापुरे समेत पूरा परिवार नजर आया। इस दौरान श्रद्धा कपूर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। यश ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की KGF फेम यश इस समय देश के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। KGF फ्रेंचाइजी की अपार सफलता के बाद रॉकी भाई यश भारत में लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं। ऐसे में अब यश ने फिल्म इंडस्ट्री के स्ट्रगल और नए लोगों को मौका देने के विषय में अपने विचार साझा किए। टीवी शो उड़ान की कल्याणी का निधन 80-90 के दशक में प्रसारित हुए दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक उड़ान से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री कविता चौधरी नहीं रहीं। शुक्रवार को 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। उनका अंतिम संस्कार अमृतसर में किया गया। नोरा फतेही और बादशाह फिर करेंगे कोलैबोरेशन सिंगर-रैपर बादशाद और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर कोलैबोरेशन करने वाले हैं। दोनों पहले भी ‘गर्मी’ सॉन्ग में साथ काम कर चुके हैं। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये गाना फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ का था। गाना इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ था कि इस दौरान नोरा जहां भी जाती थीं लोगों की डिमांड पर उन्हें इस गाने पर परफॉर्म करना ही पड़ता था