एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शूरा खान-अरबाज खान शूरा खान और अरबाज खान अक्सर रोमांटिक अंदाज में स्पॉट होते रहते हैं। इसी बीच शूरा खान और अरबाज खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शूरा खान और अरबाज खान एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे रहैं। इस दौरान शूरा खान और अरबाज खान रोमांटिक पोज भी देते हुए नजर आए। अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे रणबीर कपूर रणबीर कपूर आज यानी 15 फरवरी को एक अवार्ड्स फंक्शन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर आकर पैपराजी के सामने पोज दिया। वहीं मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने पहुंचे। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पती आनंद पीरामल के साथ नजर आईं। वेटरन एक्टर जितेंद्र कपूर भी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। बिग बॉस-17 की कंटेस्टेंट रहीं सना रईस खान भी इवेंट में शामिल हुईं शाहिद कपूर ने अपने फैंस को दिया सरप्राइज शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म सिनेमाघरों में खूब चल रही है। इसी बीच 14 फरवरी की रात फिल्म देखने गए फैंस को शाहिद ने सरप्राइज कर दिया। दरअसल शाहिद दर्शकों के साथ थिएटर में नजर आए। शाहिद को सामने देखकर उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद सभी लोग शाहिद के साथ सेल्फी क्लिक कराने लगे। आलिया भट्ट की ‘पोचर’ का ट्रेलर रिलीज फिल्म ‘पोचर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म की कहानी हाथी को मारने पर आधारित है जिसके पक्ष में कुछ लोग लड़ाई लड़ते हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक है। आलिया भट्ट ने पोचर का ट्रेलर प्राइम वीडियो इंडिया के साथ शेयर करते हुए लिखा- भारत के सबसे बड़े क्राइम रैकेट की सबसे बड़ी कहानी। पोचर प्राइम पर एक नई ओरिजनल क्राइम सीरीज 23 फरवरी से स्ट्रीम करेगी।