अयोध्या में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद! अयोध्या में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद! अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का लोकार्पण होना है। इसी बीच अयोध्या में मस्जिद की नींव रखने की भी खबर सामने आई है। रमजान से पहले मस्जिद की नींव रखी जाएगी। यहां पहली नमाज मक्का के इमाम अब्दुल रहमान अल सुदैस पढ़ेंगे।अराफात शेख ने बताया कि अयोध्या से करीब 25 किमी दूर बनने वाली मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। इसमें 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी जो 18-18 फीट पर खुलेगी। झारखंड के कांग्रेस सांसद ने कहा-350 करोड़ मेरे नहीं इनकम टैक्स विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी 6 दिसंबर को शुरू हुई थी जो 15 दिसंबर को खत्म हुई। 10 दिनों तक झारखंड ओडिशा और पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी में 350 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। इस छापेमारी के 10 दिन बाद धीरज साहू शुक्रवार को मीडिया के सामने आए और कहा कि ये सारा पैसा उनका नहीं है बल्कि उनके परिवार और फर्म का है। वे हर चीज का हिसाब देंगे। देश की सभी अदालतों में 5 करोड़ केस पेंडिंग देश के सुप्रीम कोर्ट 25 हाईकोर्ट डिस्ट्रिक्ट और अधीनस्थ अदालतों में कुल 5 करोड़ केस पेंडिंग हैं। यह जानकारी कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को लोकसभा में दी। कानून मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि 1 दिसंबर तक 5 करोड़ 8 लाख 85 हजार 856 केस देशभर की अदालतों में सुनवाई के लिए बाकी हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 12 करोड़ रुपए की कोकीन चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 1201 ग्राम (कोकीन) पकड़ी। जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ एक व्यक्ति को भी अरेस्ट किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई एयर कस्टम्स (AIU) ने 12 दिसंबर 2023 को अदीस अबाबा से आए नाइजीरियाई पासपोर्ट वाले एक पुरुष यात्री को रोका। जांच में उसके पास से 1201 ग्राम कोकीन मिली है।