BJP कार्यालय में भीड़ ने आग लगाई भाजपा अध्यक्ष के घर पर हमला मणिपुर में BJP कार्यालय में भीड़ ने आग लगाई मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रदर्शनकारी विरोध कर रहे हैं। उधर 27 सितंबर को भीड़ ने थाउबल जिले में BJP ऑफिस में आग लगा दी। इसके अलावा इंफाल में BJP स्टेट प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर पर भी तोड़फोड़ की। पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा अरेस्ट पंजाब में कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गुरुवार सुबह 6.20 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ ड्रग तस्करी (NDPS एक्ट) का एक पुराना मामला था जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया जा रहा है। जल्द उन्हें जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पर मारा छापा मध्य प्रदेश की धार पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। SP मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 149 देशी पिस्टल 2 पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जॉइंट ऑपरेशन में 31 आतंकी मारे जा चुके जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक सुरक्षाबलों के जॉइंट ऑपरेशन में 31 आतंकी मारे जा चुके हैं। इन जॉइंट ऑपरेशन को सेना पुलिस SSB BSF और CRPF ने मिलकर जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया। शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को तेजी शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (28 सितंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 288 अंक चढ़कर 66406 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 55 अंक की तेजी रही। ये 19761 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है।