सागर जिले की देवरी ब्लाक के ग्राम महाराजपुर में जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व बड़े उत्साह से साथ मनाया जा रहा है। जिसमें श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर और श्री 1008 पार्शवनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर(सोधिया मोहल्ला)में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म मनाया गया। जिसमें उत्तम शौच धर्म के चौथे दिन विद्वान शुभम भैया जी ने बताया गया कि दसलक्षण धर्म में उत्तम शौच धर्म को शौच कहते हैं पवित्रता को लेकिन पवित्रता सिर्फ शरीर की नहीं। ग्लानिस्म पर पदार्थों से अपने को बचाना भी शौच धर्म नहीं है। पर स्त्री के प्रति अपने परिणामों में पवित्रता रखना पर पदार्थों के प्रति निःस्पृह होना परपदार्थों की इच्छा काअभाव शौच धर्म है। उत्तम शौच धर्म के उपलक्ष में अभिषेक शांतिधारा करने का परम सौभाग्य श्री अभय कुमार जी सोधिया श्री अजय कुमार जी सोधिया श्री विनोद कुमार जी सोधिया श्री नीतेश कुमार जी सोधिया श्री अजित जैन जी खमरिया वाले को प्राप्त हुआ। सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं ने श्री जिनेन्द्र देव की भक्ति-पूजन कर पुण्य अर्जित कर परम लाभ प्राप्त किया।