Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Sep-2023

जबलपुर स्तिथ बरगी बाँध के कैच मेन्ट एरिया में बारिश होने से बरगी डेम का जलस्तर बढ़ गया है। बरगी बाँध का वर्त्तमान जलस्तर 422.85 मीटर है। बाँध के कैचमेंट एरिया में पिछले 48 घंटो में 79 mm वर्षा दर्ज की गई है। बरगी बाँध प्रबंधन ने पानी की आवक को देखते हुए 13 गेट खोल दीये यही। 13 गेटो को खोलने से नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है जलस्तर बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगो से नर्मदा नदी में न जाने की सलाह दी है। बरगी प्रबंधन ने 13 गेटो की औसत उँचाई 1.65m के द्वारा 3288 क्यूमिक पानी को छोड़ा जा रहा है। बरगी बाँध के गेट खुलने के बाद से नर्मदा के घाटों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के बाद लोगो को घाटों से दुरी बनाने जाने की उम्मीद जताई है। जबलपुर में असम के CM बोले- राहुल गांधी के पास हिंदू हृदय सम्राट बनने का मौका DMK को I.N.D.I.A से निकालेंमें असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि I.N.D.I.A गठबंधन आ जाने के बाद तीन राज्यों में चुनाव का मापदंड ही बदल गया है। अब चुनाव भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी सनातन परंपरा से हो गया है।उन्होंने आगे कहा ‘राहुल गांधी के पास हिंदू हृदय सम्राट बनने का मौका है। स्टालिन और DMK को गठबंधन से निकालें। हिंदू सहनशील है इसलिए चुप है। दूसरे धर्म के लिए टिप्पणी करते तो सिर तन से जुदा के नारे लगते।’ I.N.D.I.A के 14 एंकर्स का बायकॉट करने पर उन्होंने कहा ‘हमने चंद्रयान-3 बनाया है। जाओ जाकर चांद पर मीडिया पर प्रतिबंध लगाओ।’ जबलपुर ईओडब्लू ने शहर के 3 ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाज़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामला 1 करोड़ 7 लाख रुपयों की टैक्स चोरी का है। आरोपी ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने 9 कमर्शियल वाहनों का बकाया टैक्स चुकाए बिना उन्हें कबाड़ में बेच दिया था। ट्रकों पर बकाया परिवहन विभाग का 1 करोड़ से ज्यादा का टैक्स चुकाने की बजाय उन्हें स्क्रैप करवा दिया गया था। जबलपुर ईओडब्लू को मामले की जानकारी मिलने पर महेन्द्र ठाकुर त्रिलोक सिंह ठाकुर और मु्न्नी बाई ठाकुर नाम के 3 ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा विभाग के भर्ती नियम 2004 का आदेश समाप्त कर शिक्षकों का शासकीय संवर्ग में संविलियन करने मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की सहमति के बाद भी आज तक कार्यवाही वित्त विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग में लंबित है जिसको लेकर तकनीकी शिक्षक कर्मचारी संघ में आक्रोश देखा जा रहा है। इन तकनीकी शिक्षकों के द्वारा हड़ताल की गई ।