Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
26-Mar-2023

1. छिंदवाड़ा में शिवराज बोले I LOVE YOU TO मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें छिंदवाड़ा के बटकाखापा में हेलीपैड से उतरने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा समर्थकों और आम जनता से गर्मजोशी से मिल रहे थे। इस दौरान जनता से मुलाकात करते वक्त पीछे से एक युवक ने आवाज दी। मामा जी आई लव यू तो हाजिर जवाबी के लिए जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तुरंत बोल पड़े आई लव यू टू... छिंदवाड़ा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 2. कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त होने को लेकर आज कांग्रेस के द्वारा स्थानीय फव्वारा चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस बीच कांग्रेसियों और पुलिस में हल्की झड़प भी हुई । पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे जय सक्सेना एकलव्य अहके सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। 3. कन्हान काम्प्लेक्स के 500 करोड़ खा गए कमलनाथ: विवेक बंटी साहू भाजपा कार्यालय में आज भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के द्वारा पत्रकार वार्ता की गयी। जहां पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा कन्हान काम्प्लेक्स के 500 करोड़ रूपये गबन किए गए हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज और विकास कार्यों को लेकर भी उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा। 4. झूठ फैलाने और वोट की राजनीति करने आए अमित शाह : कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर छिंदवाड़ा में केवल झूठ फैलाने और वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे का कहना था कि छिंदवाड़ा जिले में पिछले 42 सालों में कमलनाथ के विकास कार्यों को जनता ने अपनी आंखों से देखा है। लेकिन भाजपा नेताओं के द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है। 5. माता को भेंट की चुनरी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला मंडल के द्वारा चैत्र नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित खेड़ापति माता मंदिर में माता रानी को चुनरी भेंट कर उनका शृंगार किया गया। 6.पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश के द्वारा पुरानी पेंशन वरिष्ठता के साथ प्रदान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में लगभग 6 लाख 30 हजार शिक्षा अधिकारी और कर्मचारी के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर उनका संगठन लगातार प्रदेश सरकार से मांग कर रहा है। कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के रूप में 500 से 1200 रुपए की राशि मिलती हैं। जिससे उनके परिवार का गुजारा करना मुश्किल होता है इसी संदर्भ में उनके संगठन के द्वारा मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। 7. बड़ी माता मंदिर में वैष्णो देवी के दर्शन चैत्र नवरात्र के अवसर पर पंचमी तिथि में बड़ी माता मंदिर में आज माता वैष्णो देवी की झांकी बनाई गई। यहां पर चैत नवरात्र पर 221 मनोकामना कलश की स्थापना की गई हैं। पंचमी पर बड़ी माता मंदिर में महाआरती का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 8. श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर बैठक सकल जैन समाज आगामी 2 और 3 अप्रैल को तीर्थंकर महावीर भगवान का 2622 वां मंगलकारी जन्मकल्याणक महोत्सव मनावेगा।श्री वीर प्रभु के जन्मकल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रमों की रूप रेखा एवं स्थान का निर्धारण के लिए सकल जैन समाज की विशेष बैठक तारण भवन छोटी बाज़ार में संम्पन्न हुई।जिसमे बड़ी संख्या में जैन बंधुओं ने हिस्सा लेकर महोत्सव को उत्साह पूर्वक मनाने अपने विचार रखे। 9. कांग्रेस कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष ने ज्वाइन की भाजपा प्रांतीय कांग्रेस कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश खरे ने आज भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने मुकेश खरे को फूल माला और भाजपा का गमछा पहना कर उनका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। 10. पुरानी पेंशन बहाली के लिए माता को भेंट की चुनरी पुरानी पेंशन बहाली के लिए न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ जिला इकाई महिला संगठन के कलेक्ट्रेट बंगले के पास स्थित माता मंदिर में पंचमी तिथि के अवसर पर माता रानी की पूजा अर्चना कर उन्हें चुनरी भेंट की गई तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिए मन्नतें मांगी गई।