Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
26-Mar-2023

नुतन कला निकेतन से भगवान निषादराज की जयंती पर बाईक रैली निकाल किया शहर का भ्रमण सांसद आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह नगर में मांझी मछुआ समाज ने २६ मार्च को नुतन कला निकेतन मेंं समाज के आराध्य भगवान निषादराज की जयंती धूमधाम से मनाई। वही सुबह नुतन कला निकेतन से मांझी मछुआ समाज जिलाध्यक्ष मानक बर्वे के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक से रैली निकाली। बाइक रैली शहर का भ्रमण करते हुए भटेरा पहुंची जहां आराध्य भगवान निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जहां समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। विवेक कुमार सीईओ जिला पंचायत ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की बालाघाट जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आवलाझरी बैहर जनपद की ग्राम पंचायत गढ़ी एवं कटंगी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तिरोड़ी के सरपंच सचिव ग्राम रोजगार सहायक उपयंत्री जनपद पंचायत के सहायक यंत्री एवं सीईओ जनपद पंचायत उपस्थित हुए बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना की कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई गत दिनों गुजरात की सूरत कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाये जाने के दूसरे दिन ही उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द किये जाने का मामला अब जोर पकडऩे लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रविवार को शहर के हनुमान चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह आंदोलन कर इस कार्यवाही का विरोध किया गया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष संजयसिंह उइके लांजी विधायक सुश्री हिना कावरे पूर्व विधायक मधु भगत शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी सहित सभी कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नव-नियुक्त पदाधिकारियों का किया स मान बालाघाट। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गए हैं। जिसके चलते नये पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन में ऊर्जा देने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें बालाघाट जिला भी शामिल है। बालाघाट जिले में भी आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष से लेकर अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें संगठन द्वारा आप पार्टी जिला अध्यक्ष के रूप में अरविंद चौधरी को पुन: दायित्व सौंपा गया है