Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
10-Mar-2023

ऑस्कर 2023 के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण ब्लू डेनिम- ब्लैक ब्लेजर में दिखा क्लासी लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार वह ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। ये जानकारी खुद दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। इसी बीच ऑस्कर में हिस्सा लेने के लिए वह मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका क्लासी लुक में नजर आईं। फैंस बोले- बहुत याद आओगे पप्पू पेजर सतीश कौशिक अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। इस वीडियो में वह 66 साल की उम्र में भी वह जिम में कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। उनके दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते थे और रोज सुबह मॉर्निंग वॉक भी करते थे। वीडियो के सामने आते ही हर कोई इस बात से हैरान हो रहा है कि आखिर कैसे खुद को फिट रखने के लिए इतनी मेहनत करने वाले सतीश को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है। प्रीति जिंटा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ मनाई होली: गुरुवार के दिन देश और विदेश में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर होली खेली। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के साथ होली का जश्न मनाया जिसका एक वीडियो प्रीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है इस वीडियो में सभी लोग प्रियंका के लॉस एंजिल्स स्थित घर में होली मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सभी के चेहरे पूरी तरह से रंगे हुए हैं। जान्हवी ने ट्रेडिशनल लुक में शेयर की तस्वीरें: जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं जिनमें वो फ्लोरल साड़ी में अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी की ये फोटोज बेहद सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की तुलना दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से कर रहे हैं।