Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
08-Feb-2023

दिशा पाटनी ने दिखाए अपने..... दिशा पाटनी ने दिखाए अपने मूव्स! बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टंट की ट्रेनिंग लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दिशा राउडी अंदाज में हवा में उछलकर 360 डिग्री का फ्लाइंग किक करती हुई दिखाई दे रही हैं। दिशा के इस अंदाज को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ कहा कहना है कि दिशा अपने नए बॉयफ्रेंड को टाइगर से बचाने के लिए प्रैक्टिस कर रही हैं। आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सोमवार रात राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद आदिल को आज राखी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कियारा और सिद्धार्थ मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। कियारा-सिद्धार्थ ने शाम साढ़े 6 बजे के करीब जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ की बावड़ी में फेरे लिए। शाही शादी के लिए होटल में विदेशी फूलों से मंडप सजाया गया था। करण जौहर ने अपने बच्चों का छठा बर्थडे मनाया डायरेक्टर करण जौहर के 7 फरवरी को अपने बच्चों का छठा बर्थडे मनाया। इस मौके पर पापा जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दोनों बच्चों को जन्मदिन की बधाइयां दी। शेयर किए गए वीडियो में करण अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। करण के साथ वीडियो में उनकी मां भी नजर आईं।