Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
07-Feb-2023

अक्षय की शर्मनाक हरकत! वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल अक्षय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो भारत के नक्शे पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में अक्षय के साथ दिशा पटानी नोरा फतेही मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी ग्लोब पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। अक्षय इस वीडियो में इंटरनेशनल एयरलाइंस का ऐड करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा एंटरटेनर्स नॉर्थ अमेरिका में 100% एंटरटेनमेंट लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं अपनी सीट बेल्ट बांध लें हम मार्च में आ रहे है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया के जरिए अक्षय को खरी खोटी सुना रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कनैडियन एक्टर भारतीय मैप पर चल रहा है। ये भारतीयों की बेइज्जती है। आपको 150 करोड़ भारतीयों से इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा भाई हमारे भारत की थोड़ी रिस्पेक्ट कर लो। ऋषभ शेट्टी ने किया कांतारा के प्रीक्वल का ऐलान ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा की सक्सेस के बाद अब मेकर्स ने इसके प्रीक्वल की घोषणा की है। हाल ही में इस फिल्म ने अपनी रिलीज को 100 दिन पूरे किए। इस खास मौके पर ऋषभ शेट्टी ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी। कियारा-सिद्धार्थ ने शाहरुख को दिया था शादी का पहला इनविटेशन कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी में शामिल होने के लिए सभी मेहमान जैसलमेर पहुंच चुके हैं। अब खबरें हैं कि कियारा-सिद्धार्थ ने अपनी शादी का पहला इनविटेशन शाहरुख खान को दिया है। नोरा फतेही ने 6 फरवरी को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया नोरा फतेही ने 6 फरवरी को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे को उन्होंने दुबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया। अब नोरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहने हुए शिप पर बेली डांस कर रही हैं। वहीं उनकी गर्ल गैंग उन्हें चीयर कर रही है।