Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Jan-2023

गुजरात में हिली धरती रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता गुजरात में हिली धरती रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता गुजरात के सबसे संवेदनशील क्षेत्र कच्छ में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। जिला प्रशासन ने कहा कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पेट्रोल डीजल और केरोसिन में 35 रु. का इजाफा आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल और केरोसिन की कीमतों में एक दिन में 35 रु. का इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल की कीमत 214 रुपए थी जो अब 249 रुपए हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 227 रु से बढ़कर 262 रु. हो गई है। अगर तुलना की जाए तो अब पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल कीमत भारत से ढाई गुना है। एयर एशिया के विमान की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी लखनऊ से कोलकाता जा रहे एयर एशिया के विमान की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 180 पैसेंजरों से भरे विमान ने जैसे ही उड़ान ही भरी अचानक एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और फ्लाइट को रनवे पर ही रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजने का भरोसा दिया गया। खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा लेकर चल रहे भारतीयों पर किया हमला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा लेकर चल रहे भारतीयों पर हमला कर दिया। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं जबकि पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मेलबर्न में पिछले 15 दिनों में 3 हिंदू मंदिरों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के बाद यह घटना चिंता को बढ़ाती है। गिरावट में खुलने के बाद तेजी के साथ कारोबार ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों का असर आज बाजर पर भी दिख रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में खुलने के बाद तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 600 अंक गिरने के बाद 200 से ज्यादा अंक चढ़कर 59500 के पार पहुंच गया है वहीं निफ्टी में करीब 100 अंकों की तेजी है। ये 17700 के ऊपर कारोबार कर रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भारत पर साजिश के तहत हमला बताया गौतम अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भारत पर साजिश के तहत हमला बताया है। ग्रुप ने 413 पन्नों का जवाब जारी किया। इसमें लिखा है कि अडाणी समूह पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। ग्रुप ने यह भी कहा कि इस रिपोर्ट का असल मकसद अमेरिकी कंपनियों के आर्थिक फायदे के लिए नया बाजार तैयार करना है। हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडाणी ग्रुप पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बड़े आरोप लगाए गए थे।