Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Jan-2023

लखनऊ में बड़ा हादसा लखनऊ में बड़ा हादसा! 5 मंजिला इमारत गिरी लखनऊ में 5 मंजिला इमारत गिरी 1 महिला की मौत UP के लखनऊ के हजरतगंज स्थित 5 मंजिला अलाया बिल्डिंग मंगलवार शाम गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। मलबे में 2 लोग दबे हैं। इनमें 2 महिलाएं हैं। 17 घंटे से इन्हें रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है। NDRF के साथ आर्मी टीम रेस्क्यू में जुटी हैं। बैन का सपोर्ट करने वाले एंटनी के बेटे का कांग्रेस से इस्तीफा BBC की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री को बैन किए जाने का समर्थन करने वाले कांग्रेस के नेता और एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार सुबह पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने मुझसे ट्वीट डिलीट करने को कहा था लेकिन मैंने इनकार कर दिया।उधर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में BBC की इस प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री को देख रहे छात्रों पर मंगलवार देर रात पथराव किया गया। पथराव किसने किया यह पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि मिस्त्र के राष्ट्रपति इस बार के गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को जमानत सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को जमानत दे दी है। कोर्ट ने आशीष को 8 हफ्ते की जमानत दी है। इसके साथ ही यूपी और दिल्ली में रहने पर रोक लगा दी है। आशीष मिश्रा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे हैं। उन पर लखीमपुर में 5 किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगा था। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम ने एक से बढ़कर एक 6 बड़े रिकॉर्ड बनाए।