Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jan-2023

भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने फूड शादी फर्स्ट जॉब और परिवार पर खुलकर बात की। राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें शादी से कोई परहेज नहीं है। जब सही लड़की मिल जाएगी शादी हो जाएगी। उन्होंने अपने फर्स्ट जॉब के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा मैंने पहला जॉब लंदन में किया था। कंपनी का नाम मॉनिटर था। यह इंटरव्यू उन्होंने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स की काम्या जानी को दिया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया। उन्होंने जम्मू में कहा कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं लेकिन सबूत कुछ नहीं है। दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त CRPF अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए पर प्रधानमंत्री नहीं माने। 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। कोश्यारी ने सोशल मीडिया पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मैंने सभी राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 की ICC मेंस टी-20 टीम ऑफ ईयर का ऐलान कर दिया है। सोमवार को घोषित इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान के 2-2 खिलाड़ी चुने गए हैं। भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (23 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 319 अंक बढ़कर 60941 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 90 अंकों की तेजी के साथ 18118 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी रही। वहीं 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।