Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
17-Jan-2023

मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल! वीडियो देखकर फैंस... मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो मलाइका अरोड़ा का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो वर्कआउट करते हुए नजर आ रहीं हैं। वीडियो में फिटनेस फ्रीक मलाइका जिम वियर में योगा करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। 49 साल की मलाइका का यह फिटनेस वीडियो देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। श्वेता तिवारी ने बाथरोब पहनकर बेशरम रंग पर किया डांस टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पठान के फेमस सॉन्ग बेशरम रंग पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्वेता ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में श्वेता बाथरोब में होती हैं वहीं आखिर में वो येलो ड्रेस में दिखाई देती हैं। नहीं रहीं इटालियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा पॉपुलर इटालियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। जीना के यूं चले जाने से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है। जीना के निधन की जानकारी उनकी एजेंट ने दी है। हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। रोमांटिक अंदाज में दिखे शहनाज गिल-गुरु रंधावा शहनाज गिल और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना मून राइज आजकल सुर्खियों में है। गाने में फैंस को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। इस बीच गुरु और शहनाज का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में सन राइज देख रहे हैं। बैकग्राउंड में उनका नया गाना चल रहा है जिसे गुरु ने खुद लिखा और कंपोज भी किया है