Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Jan-2023

CM की होगी विदाई! PM ने दिए संकेत CM की होगी विदाई! PM ने दिए संकेत दिल्ली में चल रही BJP की कार्यकारिणी बैठक का दूसरा दिन पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की वापसी के आसार बन रहे दिल्ली में चल रही BJP की कार्यकारिणी बैठक का आज दूसरा दिन है। बैठक में गुजरात में पार्टी की जीत के फॉर्मूले की चर्चा रही। इसी मॉडल को कर्नाटक में आगे बढ़ाया जाएगा। कर्नाटक में मई तक चुनाव होना है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की वापसी के आसार बन रहे हैं। PM मोदी ने सोमवार को कार्यकारिणी बैठक से अलग येदियुरप्पा से 15 मिनट मुलाकात की थी। दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद से उलझ गए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि उनकी विदाई हो सकती है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक हुई। होशियारपुर में पहले तो एक युवक भागते हुए आया और जबरन राहुल के गले लग गया। इसके बाद एक संदिग्ध भी राहुल के काफी करीब पहुंच गया था। प्रदाहांमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई यात्रा से पहले घमासान बीएमसी चुनाव की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के मुंबई दौरे से ठीक दो दिन पहले उद्धव ठाकरे के घर के बाहर भाजपा नेताओं के बड़े कटआउट लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बाला साहेब ठाकरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कटआउट उद्धव ठाकरे के घर के बाहर दिखाई दिए हैं। केरल में एक बार फिर कोरोना महामारी के फैलने का खतरा केरल में एक बार फिर कोरोना महामारी के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। यही वजह है कि केरल सरकार ने राज्य में फिर से सभी जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत सभी सार्वजनिक जगहों कार्यस्थलों और सामाजिक स्थानों पर सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली में आज एक डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान भीषण सर्दी से ठिठुर रहे दिल्ली उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत के लोगों को 19 जनवरी के बाद से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।