Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
14-Jan-2023

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का निधन! तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर का निधन! टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एक्टर की उम्र महज 40 वर्ष थी। 13 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां पिता पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। सुनील नाटक फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उ फौजी संग तू लगावे जब लिपस्टिक पर जमकर लगाए ठुमके कोरोना के दौरान लोगों की मदद कर सोनू सूद गरीबों के मसीहा बन गए हैं। सोनू को उनकी नेकदिली के लिए दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। अब हाल ही में सोनू जैसलमेर पहुंचे थे। वहां उनकी मुलाकात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से हुई और उस शाम को उन्होंने जवानों संग खूब डांस भी किया है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ढोल-भांगड़ा के साथ हुआ वेलकम दोनों ने जमकर किया भांगड़ा कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर 12 जनवरी को रिलीज हो गया है। मुंबई में ग्रैंड लॉन्च के बाद कार्तिक और कृति 14 जनवरी यानी आज ‘शहजादा’ स्टार्स पतंगबाजी महोत्सव के लिए कच्छ गए हैं। इस दौरान उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में पंजाब में लोहड़ी मनाई। जिसका एक वीडियो कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साउथ एक्ट्रेस महालक्ष्मी-फिल्ममेकर रवींद्र की जोड़ी हुई ट्रोल: साल 2022 में फिल्ममेकर रवींद्र चंद्रशेखर ने साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस महालक्ष्मी से शादी की थी। शादी के बाद से ही रवींद्र और महालक्ष्मी की जोड़ी बेहद सुर्खियों में रही है। शादी के 4 महीनों बाद एक बार फिर कपल चर्चा में है। दरअसल हाल ही में रवींद्र और महालक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की और एक दूसरे पर प्यार लुटाया। यूजर्स का कहना है कि महालक्ष्मी ने पैसों के लिए फिल्ममेकर रवींद्र से शादी की है जिस कारण लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।