Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Jan-2023

देश में 2.9 तीव्रता का भूकंप! देश में 2.9 तीव्रता का भूकंप! रात 2 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके 2.9 तीव्रता दर्ज उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार रात 2 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई है। फिलहाल इससे किसी भी तरह के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं आई है। शरद यादव का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने इसकी जानकारी दी। शुभाषिनी ने ट्वीट में लिखा पापा नहीं रहे। उनकी उम्र 75 साल थी। शरद यादव की तबीयत काफी दिन से खराब चल रही थी। जोशीमठ सिर्फ 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर तक धंस गया उत्तराखंड में जोशीमठ सिर्फ 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर तक धंस गया। यह खुलासा ISRO ने सैटेलाइट इमेज के जरिए किया है। इसमें बताया गया है कि 27 दिसंबर से 8 जनवरी 2023 के बीच शहर 5.4 सेंटीमीटर धंस गया। इससे पहले भी अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 के बीच जोशीमठ 9 सेंटीमीटर नीचे चला गया था। WHO ने लंबी यात्रा करने वालों को मास्क लगाने की सलाह यूरोप WHO के इमरजेंसी अधिकारी ने कहा- चीन के बाद पूरी दुनिया में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। अमेरिका में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB.1.5 से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए हर देश को लंबी यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को मास्क पहनने की सलाह देनी चाहिए। फिलीपींस में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गए फिलीपींस में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। वहां प्याज की कीमत चिकन से लगभग 3 गुना ज्यादा हो गई है। कृषि विभाग के मुताबिक 1 किलो चिकन की कीमत 325 रुपए है वहीं 1 किलो प्याज 900 रुपए में मिल रही है।