Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Jan-2023

बांग्लादेश के एक प्लेन में यात्रियों के बीच जमकर घूंसे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बिना शर्ट पहने एक यात्री दूसरे पैसेंजर्स से लड़ाई कर रहा है। हाल के दिनों में भारत समेत दुनिया के कई देशों में फ्लाइट में यात्रियों का गलत व्यवहार देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीडी मिश्रा के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है जो स्ट्रॉन्ग है। इसके कारण दिल्ली NCR पंजाब हरियाणा में बारिश हो सकती है। साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड पड़ने और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। तमिलनाडु में राज्यपाल आरएन रवि का विरोध जारी है। राज्यपाल ने विधानसभा में राज्य का नाम तमिझगम करने की बात कही थी। इसके बाद मंगलवार को DMK कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में वल्लुवर कोट्टम और अन्ना सलाई में गेट आउट रवि के पोस्टर्स लगा दिए। शहर के कई हिस्सों में DMK कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी। इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में बदलाव हुआ है। राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला से निकलकर अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। केसरी पगड़ी पहने हुए राहुल गांधी के साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को (10 जनवरी) गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 632 अंकों की गिरावट के साथ 60115 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187 अंक फिसलकर 17914 पर आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली।