Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
07-Jan-2023

तलाक! पत्नी से अलग हो रहे यह सुपरस्टार... पत्नी संगीता से अलग हो रहे सुपरस्टार थलापति विजय! पत्नी संगीता से अलग हो रहे सुपरस्टार थलापति विजय! साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वरिसू को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल इन दिनों खबरें आ रही हैं कि विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने जा रहे हैं। शादी के 23 साल बाद अलग होने का फैसला ले रहा है। पति रणवीर सिंह के साथ समंदर की सैर कर रही दीपिका दीपिका पादुकोण इन दिनों तमाम कॉन्ट्रोवर्सी से दूर पति रणवीर सिंह के साथ समंदर की सैर कर रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फैंस को न्यू ईयर की बधाई भी दी है। प्रेग्नेंसी में पति जैद के साथ घूमने निकलीं गौहर खान एक्ट्रेस गौहर खान जल्द मां बनने वाली हैं। 20 दिसंबर को वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इन दिनों गौहर अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो पति जैद दरबार के साथ डेट नाइट पर जाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जैद और गौहर की ये फोटोज सुर्खियों में हैं। शाहिद कपूर दिखाया अपने हेलमेट का कलेक्शन एक्टर शाहिद कपूर एक बाइक लवर हैं यह बात जग जाहिर है। कई बार बाइक के प्रति वो अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में शाहिद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने हेलमेट का कलेक्शन फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 17 सेकंड की इस रील में शाहिद एक-एक कर अपने फेवरेट डिजाइनर हेलमेट्स दिखा रहे हैं।