Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Jan-2023

कोचिंग से लौट रही छात्रा से गैंगरेप! कोचिंग से लौट रही छात्रा से गैंगरेप! रेप करने वालों में लड़की का परिचित और उसके 4 दोस्त हैं पटना में कोचिंग से लौट रही छात्रा से गैंगरेप! vihar kee राजधानी पटना में कोचिंग से लौट रही 8वीं की छात्रा का अपहरण करके गैंगरेप का मामला सामने आया है। रेप करने वालों में लड़की का परिचित और उसके 4 दोस्त हैं। इसमें से एक ऑटो ड्राइवर है। घटना सोमवार शाम की है। पटना के बाईपास थाने में 5 युवकों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। यह घटना CCTV में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी का नाम सुखविंदर है और उसे हरियाणा के अंबाला से अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है। उत्तरप्रदेश में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन UP में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। सुबह 6.15 बजे राहुल-प्रियंका के साथ यात्रा बागपत के मवी कलां से शुरू हुई। सबसे पहले तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान फिर आतिशबाजी हुई। 48 किलोमीटर की यह यात्रा पलायन के लिए चर्चित रहे शामली के कैराना से होकर गुजरेगी। भाजपा की दो दिवसीय बैठक 16 जनवरी से दिल्ली में होगी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 16 जनवरी से दिल्ली में होगी। इसमें पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार की मंजूरी दी जा सकती है। देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे भारत चीन अमेरिका दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन और ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। चीन के शंघाई की 70% आबादी संक्रमित हो चुकी है। इस बीच भारत में भी ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट XBB.1.5 के 5 मामले सामने आए हैं। इनमें 3 गुजरात के हैं जबकि कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक केस मिला है। मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने पुजारियों पर किया हमला त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने पुजारियों पर हमला किया। हमलावरों ने देब के घर तोड़फोड़ और आगजनी की।