Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
03-Jan-2023

फिल्म में नहीं रहेगी भगवा बिकिनी! फिल्म में नहीं रहेगी भगवा बिकिनी चेंज होगी रिलीज डेट केआरके का दावा- बदला जाएगा पठान का नाम कॉन्ट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में अब सेल्फ क्लेम्ड क्रिटिक केआरके यानी कमाल आर खान ने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया है। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके ने ट्वीट में क्लेम किया है कि शाहरुख की फिल्म पठान का नाम बदला जाएगा। इतना ही केआरके ने ये कहा कि मेकर्स पठान की रिलीज डेट बदलने के बारे में भी सोच रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री को जान से मारने की धमकी मिली विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान और उनके फैंस पर निशाना साधा है। दरअसल विवेक ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है। इसमें शाहरुख के नाम से फैन क्लब बनाए कुछ सोशल मीडिया हैंडल ने विवेक को काफी बुरा भला कहा है। इसी को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने इनडायरेक्टली शाहरुख खान पर निशाना साधा है। राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध का टीजर रिलीज राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी करीब 9 साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। 1 मिनट 31 सेकंड के इस वीडियो में महात्मा गांधी और उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे एक-दूसरे के आमने सामने नजर आ रहे हैं। जेरेमी रेनर का न्यू ईयर के दिन भीषड़ एक्सीडेंट हॉलीवुड के फेमस एक्टर और एवेंजर्स सीरीज से पॉपुलर हुए जेरेमी रेनर का न्यू ईयर के दिन भीषड़ एक्सीडेंट हो गया। वो अपने घर के बाहर जमी बर्फ हटा रहे थे इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। हादसा इतना भीषड़ था कि उन्हें एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।