Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
31-Dec-2022

स्टेशनरी घोटाले में 18 साल बाद फैसला EOW ने 9 लोगों पर की थी FIR ग्वालियर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव को भ्रष्टाचार के मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई है। 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। MP MLA की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह समेत 6 आरोपियों को दोषी माना है।दो आरोपियों को बरी कर दिया गया है। महाराष्ट्र से MP में शामिल होना चाहते हैं 154 गांव महाराष्ट्र के अमरावती जिले की तहसील धारणी के रहवासियों ने शुक्रवार शाम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर नारेबाजी कर मांग उठाई कि धारणी को मध्यप्रदेश में शामिल किया जाए। इसे लेकर उन्होंने मप्र महाराष्ट्र की बॉर्डर पर नारेबाजी की। नए साल में बदली रहेगी महाकाल दर्शन की व्यवस्था नए साल की शुरुआत कई लोग भगवान के आशीर्वाद से करते हैं। हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी रविवार-सोमवार को 6 लाख श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं को महाकाल लोक से ही एंट्री मिलेगी। कुत्ते ने आटा खाया... पड़ोसी ने शिकायत की तो मालिक ने काट दी गर्दन मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कुत्ते की शिकायत एक शख्स की हत्या कर दी गई. कुत्ते के मालिक ने उसकी गर्दन काट दी. हत्या के आरोपी के कुत्ते ने पड़ोसी का आटा खा लिया था जिसकी शिकायत करने पर यह जघन्य हत्या हुई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. अमेरिका से आई फैमिली होम क्वैरंटाइन: अमेरिका से दिल्ली होते हुए जबलपुर पहुंची एक महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग महिला और उनके परिवार वालों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है। अमेरिका में कंप्यूटर इंजीनियर महिला अपने पति और बेटी के साथ 23 दिसंबर को जबलपुर आई थी यहा आने के बाद उन्होंने जब अपना कोरोना टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने आज महिला उसके पति और बेटी सहित घर पर रहने वाले अन्य दो लोगों के सेम्पल भी टेस्ट के लिए भेजे हैं।