Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
31-Dec-2022

दोबारा रिलेशनशिप में जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया जान्हवी कपूर पिछले दो-तीन महीनों से अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि दोनों एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। बीते दिनों कपल को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की रोका पार्टी में स्पॉट किया गया था इस पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर और दोस्त ओरी के साथ दिखाई दे रही हैं। लोकी एक्ट्रेस सोफिया डि मार्टिनो ने की आलिया की तारीफ: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्सी टेलीविजन सीरीज लोकी में सिल्वी के रोल का किरदार निभाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया डि मार्टिनो ने गंगूबाई काठियावाड़ी और आलिया भट्ट के परफॉर्मेंस की तारीफ की है। पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आलिया और सोफिया की चर्चा हो रही है। चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने 2022 को दी विदाई कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा और भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ ने साल 2022 की विदाई अपने ही अंदाज में की है। धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस साल को अपने लिए सबसे चैलेंजिंग बताया है। धनश्री वर्मा ने लिखा मैं 2023 का इंतजार कर रही हूं जहां मैं अपनी फीलिंग्स की केयर कर रही हूं। मैं उसी धना के रूप में वापस आ सकती हूं जिसे लोग वास्तव में प्यार करते हैं। सच्ची आत्मा की तरह। वेकेशन इंजॉय करती दिखीं पलक तिवारी टीवी की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आज कल पलक न्यू ईयर वेकेशन के लिए विदेश गई हुई हैं जिसके कुछ वीडियो और फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब हाल ही में पलक का वेकेशन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पलक ऑफ शोल्डर टॉप और कार्गो पैंट्स में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं