Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Dec-2022

कांग्रेस को बड़ा झटका! कांग्रेस को बड़ा झटका 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा कांग्रेस को बड़ा झटका 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां हाल ही में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 12 सदस्यों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सदस्यों की ओर से दिए गए त्यागपत्र में पार्टी नेतृत्व पर स्थानीय नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया है। भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दौसा से अलवर जिले में प्रवेश राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई है। पांच दिन दौसा जिले में रहने के बाद आज राजगढ़ से अलवर में एंटर हुई। आज यात्रा केवल सुबह के फेज में ही चलेगी। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज भारतीय किसान संघ का विरोध प्रदर्शन भारतीय किसान संघ (‌BKS) अपनी मांगें पूरी नहीं करने के विरोध में सोमवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। यह संगठन आरएसएस से जुड़ा हुआ है। ‌BKS लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से नाराज है। बराबर रहा मुकाबला! पेनल्टी में अर्जेंटीना ने मारी बाजी अर्जेंटीना ने बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही लियोनल मेसी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया। फाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस के फैंस बेकाबू फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस के फैंस बेकाबू हो गए। हजारों फैंस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में दंगे शुरू कर दिए। गाड़ियां तोड़ीं और आगजनी की। पेरिस के अलावा कई अन्य शहरों तक ये हिंसा फैल गई। देश के कई राज्यों में आज से सर्दी की रफ्तार तेज देश के कई राज्यों में आज से सर्दी की रफ्तार तेज हो गई है। खासकर पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली उत्तरी राजस्थान पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच से नौ डिग्री तक पहुंच गया है।