Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Dec-2022

अलीगढ़ से चौंकाने वाला वीडियो का आया है। इसमें बारात के दौरान दूल्हे की बग्गी नाले में पलट गई। इसमें दूल्हा और घोड़ा दोनों ही गंदे नाले में फंस गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से दूल्हे को बाहर निकाला। मगर घोड़े को नहीं निकाल सके। इस हादसे में घोड़े की मौत हो गई। ये पूरा वाकया क्वार्सी इलाके के एटा चुंगी बाईपास का है। पिता के सामने बेटी को जबरन उठा ले गए तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के आदिबाटला इलाके में शुक्रवार को हैरान करने वाली घटना हुई। यहां शादी से इनकार करने पर 100 से ज्यादा लोग जबरन एक महिला डॉक्टर को उसके घर से उठाकर ले गए। बदमाशों ने उसके घर में तोड़फोड़ की और लड़की के पिता को लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हरियाणा में शादी समारोह के बीच बवाल हरियाणा में हिसार के हांसी में शुक्रवार रात को एक शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। यहां दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक हुआ फेल मुंबई एक्सप्रेसवे पर लोनावाला घाट के अमृतांजन पुल से गुजरने वाले ट्रक का ब्रेक हो गया. ट्रक चालक के कंट्रोल से बाहर ट्रक तेज रफ्तार से आग बढ़ता गया. ट्रक के एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है. इसमें ट्रक पुल पर बने डिवाइडर की रिटेंशन साइड से घिसटता हुआ तेजी से आग बढ़ता दिखाई दे रहा है.