Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
09-Dec-2022

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। यहां VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बदमाशों को खुली चेतावनी दी। कहा अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। अब नहीं कर पाएगा क्योंकि CCTV कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा। मंगलुरु के वामनजूर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज के इवेंट में 4 स्टूडेंट्स ने बुर्का पहनकर डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज ने एक्शन लेते हुए चारों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। कॉलेज मैनेजमेंट का दावा है कि मंच पर चढ़कर डांस करने वाले स्टूडेंट्स मुस्लिम समुदाय के ही हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी जांच कराई जा रही है। पंजाब के अमृतसर में नशेड़ी पति से परेशान होकर एक पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह बच गई। घायल अवस्था में उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और उसकी दोनों टांगें टूट चुकी हैं। महिला के गिरने की घटना CCTV में कैद हो गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर हिमाचल लद्दाख एरिया में आज वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने से यहां आज और कल बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस सिस्टम का असर 10 दिसंबर तक बना रहेगा।