Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Dec-2022

केरल के अय्यप्पा टेम्पल में चल रहे पलियामकावु उत्सव के दौरान एक हाथी बहक गया। उसने करीब 2 घंटे तक उत्पात मचाया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। उसने गुस्से में एक गाड़ी भी पलटा दी और अपने ऊपर बैठे महावत को गिराने की कोशिश भी की। गुरुवार को श्रीकृष्णपुरम में पलाकोम्बु में फेस्टिवल चल रहा था। हाथी के बहकने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नीलांचल एक्सप्रेस में एक बेहद चौंकाने वाला हादसा हुआ है। यहां पटरी पर पड़ा सब्बल ट्रेन की खिड़की तोड़ते हुए यात्री के गर्दन में जा घुसा और सिर फाड़ते हुए निकल गया। यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान ट्रेन की रफ्तार 110 किमी/घंटा बताई जा रही है। घटना डाबर-सोमना स्टेशन के बीच हुई है। मुंबई में एक स्वीट शॉप के मालिक ने अपने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। पीड़ित कर्मचारी का नाम छोटू है और वह दुकान के मालिक से सैलरी मांगने गया था। हमले के बाद कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान संतोष पासवान और हसुराम चौधरी के रूप में हुई है। अमेरिका में एक महिला ने 37 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसकी इस हरकत से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। दुनिया को जल्द HIV/AIDS के इलाज के लिए पहली वैक्सीन मिल सकती है। दरअसल वर्ल्ड एड्स डे पर साइंस जर्नल में एक रिसर्च प्रकाशित हुई है। इसमें एक वैक्सीन के पहले क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वैक्सीन HIV के खिलाफ 97% तक कारगर है। गुजरात के अहमदाबाद में पीएम मोदी ने अब तक का सबसे लंबा रोड शो किया है। करीब 50 किमी लंबे इस रोड शो में 10 लाख से अधिक लोग जुड़े। करीब 4 घंटे तक चलते इस रोड शो के जरिए पीएम ने 14 विधानसभा सीटों को कवर किया जिसमें 15 अहमदाबाद और एक गांधीनगर विधानसभा की सीट थी।