Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Nov-2022

सप्ताह में 4 दिन वर्किंग शुरू! प्रोडक्टिविटी में सुधार होगा यूनाइटेड किंगडम में 4डे वर्किंग शुरू यूनाइटेड किंगडम (UK) में 100 कंपनियों ने बिना सैलरी घटाए सभी एम्प्लॉइज के लिए स्थायी 4डे वर्किंग शुरू की है। इनमें कुल 2600 कर्मचारी हैं। कंपनियों को उम्मीद है वे इस कदम से देश में बड़ा बदलाव लाएंगे। 4 डे वर्किंग के सपोर्टर्स ने कहा कि इससे फर्मों की प्रोडक्टिविटी में सुधार होगा। गुजरात में आज थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार गुजरात में पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों पर एक दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए कुल 788 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। गुजरात में आज शाम को पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का सिलसिला थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आएंगे। श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 24 मछुआरों को गिरफ्तार किया श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 24 मछुआरों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके 5 नांवों को भी जब्त किया गया है। श्रीलंका के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए सभी मछुआरे श्रीलंकाई सीमा में घुस आए थे जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफे की मांग कर रहे चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ बीजिंग से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन 13 बड़े शहरों तक पहुंच गया है। रातभर लोग सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें खेलेंगी अगले साल होने वाले वन डे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों के खेलने पर अभी संशय है। 2023 में भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें खेलेंगी। 7 क्वालीफाई कर चुकी हैं और 3 जगहें बाकी हैं।