Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Aug-2022

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 15 दिन से अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी बीच अब कॉमेडियन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजू के फैंस और उनके की दुआओं का अब असर होते दिख रहा है। राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। उनके निजी सचिव ने यह भी जानकारी दी कि बताया- 'राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया।