Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Aug-2022

हिंदू सफाई कर्मी की बेरहमी से पिटाई ईशनिंदा के आरोप में गुस्साई भीड़ ने घेरा पाकिस्तान में एक हिंदू सफाई कर्मी को ईशनिंदा के आरोप में लोगों ने बेरहमी से पीटा। खबर आ रही है कि व्यक्ति की मौत हो गई है, हालांकि कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि व्यक्ति बच गया है। पीड़ित की पहचान अशोक कुमार के नाम से हुई है।पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट करके बताया- पाकिस्तान के हैदराबाद में हिंदू सफाई कर्मी अशोक कुमार को कुरान का अपमान करने के आरोप में धारा 295B के तहत गिरफ्तार किया गया है मेघालय के राज्यपाल का PM पर कमेंट मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक किसानों के मुद्दे को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि MSP देश में इसलिए लागू नहीं हो रही, क्योंकि प्रधानमंत्री का एक दोस्त है, जिसका नाम अडानी है। वह पिछले 5 साल के भीतर एशिया का सबसे अमीर आदमी बन गया।सत्यपाल मलिक ने कहा कि देश के किसानों को हराया नहीं जा सकता। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को एमएसपी की गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत चल रही है। जहां प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों को रोका जा रहा था, इसलिए प्रदर्शन के लिए आ रहे किसानों ने बैरिकेडिंग गिरा दी। पुलिस ने इसके बाद कई किसानों को हिरासत में ले लिया है। देश के 5 राज्यों में भारी बारिश: MP-राजस्थान में 250 डैम ओवरफ्लो मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश हो रही है। राजस्थान में 200 और मध्य प्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है।बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री दौरे पर जाएंगे। यहां फ्लैश फ्लड और लैंड स्लाइड की 36 घटनाओं में 22 लोगों की जान गई है। इन सभी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विधायक दल नेता के लिए कांग्रेस भवन का गेट नहीं खोला पंजाब कांग्रेस के विजिलेंस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन से पहले उनमें ही घमासान मच गया है। सोमवार को विधायक प्रताप सिंह बाजवा की कार चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में नहीं घुसने दी गई। इससे नाराज होकर बाजवा वापस लौट गए। प्रताप सिंह बाजवा पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने इसका पता चलते ही कांग्रेस भवन में तैनात पुलिस कर्मचारियों पर गुस्सा निकाला।