Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
12-Aug-2022

शुक्रवार तड़के एक मजदूर की गोली मार कर हत्या जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सदुनारा गांव में आतंकियों ने शुक्रवार तड़के एक मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी है। मजदूर बिहार के मधेपुरा जिला का रहने वाला था। इसकी पहचान मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई है। घटना के बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। मोदी और शरीफ की अगले महीने मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की अगले महीने मुलाकात हो सकती है। उज्बेकिस्तान में 15-16 सितंबर तक चलने वाले शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की समिट में दोनों नेता शामिल हो रहे हैं। 6 साल बाद दोनों देशों के PM मिलेंगे। यमुना नदी नाव हादसे में राहत-बचाव अभी भी जारी बांदा में मरका घाट पर गुरुवार को हुए यमुना नदी नाव हादसे में राहत-बचाव अभी भी जारी है। 15 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। 17 अभी भी लापता हैं। NDRF, SDRF और PAC की 78 सदस्यीय टीम ने रात 11:10 बजे 'ऑपरेशन जिंदगी' के नाम से रेस्क्यू शुरू किया, जो रात 1 बजे तक चला। शुक्रवार सुबह 8 बजे एक बार फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया। गुरुवार रात करीब 8 बजे होटल एलेंटो में आग गुजरात के जामनगर-खंभालिया हाईवे पर सिक्का पाटिया के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे होटल एलेंटो में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में यह पूरे होटल में फैल गई। हालांकि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नोएडा में 28 अगस्त को ट्विन टॉवर गिराए जाएंगे सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के सुपरटेक ट्विन टॉवर को गिराने की इजाजत दे दी है। 28 अगस्त को ट्विन टॉवर गिराए जाएंगे। कोर्ट ने इससे पहले ट्विन टॉवर को गिराए जाने के लिए 3 महीने की मोहलत दी थी। राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर तीसरे दिन अच्छी खबर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर तीसरे दिन अच्छी खबर आई। उनकी बॉडी में मूवमेंट देखा गया। बहन सुधा श्रीवास्तव ने आज ICU में जाकर राजू श्रीवास्तव को राखी बांधी। उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना की।