Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Aug-2022

इतनी संपत्ति के मालिक है PM मोदी! PM मोदी की संपत्ति सार्वजनिक! इतनी संपत्ति के मालिक है मोदी...... मोदी 2 करोड़ 23 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक PM मोदी 2 करोड़ 23 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। यह पिछले साल से 26 लाख रुपए ज्यादा है। PM की ज्यादातर संपत्ति बैंक डिपॉजिट के तौर पर है। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। सोने की 4 अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपए है। इस साल 31 मार्च तक की जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के पास 35,250 रुपए कैश था। यह जानकारी PMO की वेबसाइट पर दी गई है। पांच साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार बिहार में 5 साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार फिर से बनने रही है। राजद-कांग्रेस समेत 7 पार्टियों के सहयोग से बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम बनेंगे। इसी बीच RJD ने विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। वही पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा का धरना जारी है। धरने में शहनवाज हुसैन, संजय जायसवाल समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) दूसरी बार कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई है. प्रियंका गांधी ने इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी है. प्रियंका ने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट (Covid-19 Test Report) पॉजिटिव आई है. जिसके बाद से वह आइसोलेश में हैं और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही है. बता दें कि प्रियंका गांधी इससे पहले भी एक बार कोरोना की चपेट में आ चुकी है. भारत सरकार ने दी ई कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट को मान्यता! भारत सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि 18 साल से ज्यादा के जो लोग कोवैक्सिन और कोविशील्ड लगवा चुके हैं, अब उनके लिए जैविक 'ई कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट' उपलब्ध है. भारत सरकार ने ई कॉर्बेवैक्स बूस्टर शॉट को मान्यता दे दी है. ऐसे में जो लोग कोवैक्सिन और कोविशील्ड लगवा चुके हैं वो कॉर्बेवैक्स बूस्टर डोज लगवा सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप के घर से करीब 12 बॉक्स जब्त अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा स्थित लग्जरी घर मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर FBI का छापा पड़ा। FBI ने इस दौरान ट्रंप के घर से करीब 12 बॉक्स जब्त किए हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति के घर पर FBI ने छापेमारी की है। ट्रंप पर आरोप है कि वे व्हाइट हाउस छोड़ते समय दस्तावेजों के करीब 15 बक्से अपने साथ मार-ए-लागो लेकर चले गए थे, जबकि दस्तावेजों से भरे ये बॉक्स नेशनल आर्काइव्स भेजे जाने थे। उधर, ट्रम्प का कहना है कि डेमाक्रेट्स की ये पूरी कवायद उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की है।