Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Aug-2022

सीकर में सोमवार सुबह खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ राजस्थान के सीकर में सोमवार सुबह खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। 4 लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह 5:00 हुआ, जब एकादशी के मौके पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई थी। देर रात से ही श्रद्धालु लाइन में लगे थे। जैसे ही सुबह मंदिर के पट खुले, भगदड़ मच गई। बिहार में टूट सकता है गठबंधन, मिले संकेत बिहार में एक बार फिर JDU-BJP गठबंधन टूट सकता है। खबर है कि 11 अगस्त तक दोनों अलग हो सकते हैं और राज्य में फिर JDU और RJD की सरकार बन सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी सांसद और विधायकों को अगले दो दिन में पटना पहुंचने को कहा है। आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी। इसरो के नए रॉकेट से दो सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल भारत की स्पेस एजेंसी इसरो के नए रॉकेट से दो सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल हो गई। दोनों सैटेलाइट गलत ऑर्बिट में चले गए। इसरो के मुताबिक, सैटेलाइट अब इस्तेमाल लायक नहीं रह गए हैं। एक बेकाबू ट्रक ने पहले कार को टक्कर मारी UP के मैनपुरी में रविवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए 700 मीटर तक ले गया। कार में सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव बैठे थे। वह अपने घर करहल रोड जा रहे थे। घटना में जिलाध्यक्ष को खरोंच तक नहीं आई। बाइक सवार घायल हुआ है। दबाव की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके असर से ओडिशा, दिल्ली-NCR, राजस्थान और मध्यप्रदेश में तेज बारिश हुई है। अगले दो दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तान का जंगी जहाज, प्लेन ने खदेड़ा पाकिस्तान का वॉरशिप आलमगीर गुजरात के करीब भारत की समुद्री सीमा में घुस आया था। वहां निगरानी कर रहे कोस्ट गार्ड के डॉर्नियर एयरक्राफ्ट ने उसे वापस खदेड़ दिया।