Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
06-Aug-2022

आलिया भट्ट हुई प्रेगनेंट! चेकअप कराने पहुंची.... आलिया भट्ट को हाल ही में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। आलिया ने यलो कलर के कुर्ता के साथ व्हाइट प्लाजो पहना हुआ था। 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन के बाद आलिया अपना चेकअप कराने पहुंची। इस मौके पर उनके पति रणबीर कपूर उनके साथ नजर नहीं आए। आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, एक्ट्रेस ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया कुछ समय पहले अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग पूरी कर भारत लौटीं हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो वायरल देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया था. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज सामने आई थीं, जो सोशल मीडिया पर छाई रही थीं. अब एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उस दिन की सारी झलकें देखने को मिल रही हैं. दीपिका पादुकोण ने किया डिप्रेशन के दिनों को याद: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मेंटल हेल्थ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो कुछ साल पहले डिप्रेशन से जूझ रही थीं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि एक समय ऐसा था जब वो आत्महत्या तक करना चाहती थीं। फिर उन्होंने इससे बाहर निकलने का पूरा क्रेडिट अपनी मां को दिया। कन्नड़ पॉवर स्टार को मिलेगा कर्नाटक रत्न अवॉर्ड कर्नाटक सरकार दिवंगत कन्नड़ एक्टर पॉवर स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। इसकी घोषणा शुक्रवार को CM बसवराज बोम्मई ने की। पुनीत को यह सम्मान 1 नवंबर यानी कन्नड़ राज्योत्सव के समारोह में दिया जाएगा। नोरा का ऑफ व्हाइट एम्ब्रॉइडेड साड़ी में फोटोशूट बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा ऑफ व्हाइट एम्ब्रॉइडेड साड़ी में फोटोशूट करवाती हुई नजर आईं। ये खूबसूरत साड़ी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। नोरा वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स हर लुक में ही गॉर्जियस लगती हैं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की